पंजाबराजनीति

‘नशों के खिलाफ युद्ध’ के 320वें दिन पंजाब पुलिस ने 40.1 किलो हेरोइन सहित 84 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया

चंडीगढ़, 15 जनवरी:

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब में नशा समाप्ति हेतु चलाई जा रही मुहिम ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ के 320वें दिन पंजाब पुलिस ने आज 263 स्थानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान पूरे प्रदेश में 84 एफ.आई.आर. दर्ज की गईं और 58 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। अब 320 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 44,630 हो गई है।

इन छापों के दौरान पकड़े गए नशा तस्करों के कब्जे से 40.1 किलो हेरोइन, 609 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 2,060 रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और एस.एस.पी. को पंजाब को नशा मुक्त बनाने के आदेश दिए हैं। पंजाब सरकार ने नशा विरोधी अभियान की निगरानी हेतु वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमीटी भी गठित की है।

इस ऑपरेशन में 56 गज़टेड अधिकारियों की निगरानी में 800 से अधिक पुलिस कर्मचारियों वाली 100 से अधिक टीमों ने 263 स्थानों पर छापेमारी की और दिनभर 280 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की।

पंजाब सरकार ने प्रदेश में नशा समाप्ति के लिए तीन-स्तरीय रणनीति – एनफोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन (ईडीपी) लागू की है। इसी रणनीति के तहत आज 24 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास हेतु इलाज लेने के लिए राज़ी किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button