अपराधपंजाबराजनीति

पांच साल के बच्चे के साथ दुष्कर्म के आरोप में 20 साल की सजा और 40 हजार रुपये का जुर्माना

अमृतसर, 16 जनवरी 2026:
माननीय जज, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट), अमृतसर की अदालत ने मुकदमा नंबर 106/2022, थाना वेरका, अमृतसर, के अंतर्गत IPC की धारा 377 और POSCO एक्ट की धारा 6 के तहत आरोपी राजा पुत्र जसपाल सिंह निवासी प्रीत नगर, वेरका, अमृतसर को पांच साल के बच्चे के साथ दुष्कर्म के दोष में 20 साल की सजा और 40,000/- रुपये का जुर्माना सुनाया है।

अदालत ने कहा कि आरोपी, जो शिकायतकर्ता का पड़ोसी था, शिकायतकर्ता के माता-पिता की गैरहाजरी में उनके घर आया और नाबालिग के साथ यौन शोषण किया।

अदालत ने इस सजा के माध्यम से संदेश दिया है कि इस तरह के अपराध भविष्य में न हों और समाज में बुरे तत्वों में कानून का डर बना रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button