पंजाबराजनीति

# स्पीकर संधवां ने 50 विद्यार्थियों के समूह को जयपुर के लिए रवाना किया

कोटकपूरा, 19 जनवरी ( )
पंजाब विधानसभा के स्पीकर श्री कुलतार सिंह संधवां ने प्रोजेक्ट इनोवेशन के तहत विद्यार्थियों की अंतरराज्यीय विज़िट के अंतर्गत पीएम श्री भाई किशन सिंह सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल संधवां के 50 विद्यार्थियों के जयपुर टूर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर स्पीकर श्री संधवां ने बताया कि सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों का जयपुर टूर बच्चों का एक सपना था, जिसे पंजाब सरकार की बदौलत पाँच दिन के टूर के रूप में पूरा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस टूर के दौरान विद्यार्थियों को फोर-स्टार होटलों में ठहरने और उत्तम भोजन की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। साथ ही जयपुर की सभी ऐतिहासिक जगहों जैसे हवा महल, बायोलॉजिकल पार्क और जल महल आदि का भ्रमण भी कराया जाएगा।

इस मौके पर स्कूल के प्रिंसिपल श्री राजेश कुमार ने स्पीकर श्री कुलतार सिंह संधवां और पंजाब सरकार द्वारा किए गए इस प्रयास की सराहना करते हुए उनका धन्यवाद किया।

इस अवसर पर मनप्रीत सिंह मणी धालीवाल, गैरी वड़िंग, गुरप्रीत सिंह सिद्धू लहिरा, सोनू संधवां, सरपंच प्रीतम सिंह संधवां, मुख्तियार सिंह संधवां, गोगी बराड़, लेक्चरर कर्मजीत सिंह, इंदरप्रीत सिंह, दीपक कुमार, गौतम मणिक, अंजू बाला, हरजीत कौर, मनिंदर कौर, हरमनदीप कौर तथा अभिभावक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button