पंजाबराजनीति

# एस.सी. कमीशन द्वारा एस.पी. (डी) शहीद भगत सिंह नगर तलब

चंडीगढ़, 19 जनवरी
पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने एक मामले में कार्रवाई न किए जाने पर शहीद भगत सिंह नगर के एस.पी. (डी) को आयोग के समक्ष पेश होने के लिए तलब किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन सरदार जसवीर सिंह गढ़ी ने बताया कि आयोग को श्री धर्म चंद पुत्र करता राम, निवासी गांव झूंगियां, तहसील बलाचौर, जिला शहीद भगत सिंह नगर से एक शिकायत प्राप्त हुई थी। इस शिकायत के संबंध में जिला पुलिस शहीद भगत सिंह नगर से जांच करवाकर रिपोर्ट दिनांक 14-01-2026 को आयोग के समक्ष पेश करने के लिए कहा गया था, लेकिन निर्धारित तिथि पर पुलिस विभाग का कोई भी प्रतिनिधि उपस्थित नहीं हुआ।

इस कारण आयोग ने निर्देश दिए हैं कि उक्त शिकायत से संबंधित तथ्यों और सूचनाओं की रिपोर्ट दो प्रतियों (एक मूल और एक फोटो कॉपी) में निर्धारित तिथि 20-01-2026 को प्रस्तुत की जाए। साथ ही, वर्ष 2024 से वर्ष 2026 तक इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई न होने के कारण श्री इकबाल सिंह (एस.पी. (डी)) को आयोग कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के लिए तलब किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button