
आनंदपुर साहिब, 19 जनवरी ( )
गणतंत्र दिवस समारोह की रिहर्सल चरण गंगा स्टेडियम, श्री आनंदपुर साहिब में आयोजित की गई, जहां विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से समां बांध दिया। 26 जनवरी को इसी स्थान पर गणतंत्र दिवस समारोह मनाया जाएगा।
राष्ट्रीय ध्वज एस.डी.एम. जसप्रीत सिंह द्वारा फहराया जाएगा। परेड का निरीक्षण, राष्ट्र को संबोधन, मार्च पास्ट, पी.टी. शो के उपरांत देशभक्ति एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए रिहर्सल लगातार जारी है। पी.टी. शो के लिए सतीश कुमार और इकबाल सिंह द्वारा टीमों को तैयार किया गया है। परेड का नेतृत्व लेफ्टिनेंट संदीप करेंगे। बैंड के लिए बरजिंदर सिंह, दशमेश अकैडमी द्वारा रोज़ाना अभ्यास करवाया जा रहा है।
प्रिंसिपल सुखपाल कौर वालिया, प्रिंसिपल नीरज कुमार, रणजीत सिंह (एन.सी.सी. अधिकारी), अजय बैंस और गुरदीप कौर द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का चयन किया गया है। 21 और 22 जनवरी को रिहर्सल तथा 24 जनवरी को दोपहर 12.30 बजे चरण गंगा स्टेडियम, श्री आनंदपुर साहिब में फुल ड्रेस रिहर्सल करवाई जाएगी।
इस बार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के दौरान शब्द गायन, पंजाब की खुशहाली और प्रगति के प्रतीक विभिन्न कार्यक्रम तथा देशभक्ति से जुड़ी प्रस्तुतियां शामिल की गई हैं। समारोह का समापन एस.जी.एस. खालसा स्कूल की छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय गीत के साथ किया जाएगा।
इस अवसर पर लेफ्टिनेंट संदीप, बरजिंदर सिंह, अमरजीत सिंह, अशोक कुमार, नरिंदर कौर, सुमन चाडला, रणजोध सिंह, जसप्रीत कौर सहित विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी और अध्यापक उपस्थित रहे।









