पंजाबराजनीति

# ‘नशों के खिलाफ युद्ध’ के 324वें दिन पंजाब पुलिस द्वारा 7 किलो हेरोइन सहित 80 नशा तस्कर काबू

चंडीगढ़, 19 जनवरी:
राज्य से नशों के पूर्ण खात्मे के लिए मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरू की गई मुहिम “नशों के खिलाफ युद्ध” के 324वें दिन पंजाब पुलिस ने आज 262 स्थानों पर छापेमारी की। इसके परिणामस्वरूप प्रदेश भर में 80 एफआईआर दर्ज कर 57 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही 324 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या बढ़कर 45,331 हो गई है।

इन छापेमारियों के दौरान गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 7 किलोग्राम हेरोइन, 828 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 5,420 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और एस.एस.पी. को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। नशों के खिलाफ इस जंग की निगरानी के लिए पंजाब सरकार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट उप-समिति का भी गठन किया है।

इस ऑपरेशन के दौरान 59 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 800 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 100 से ज्यादा पुलिस टीमों ने राज्य भर में 262 स्थानों पर छापेमारी की। दिन भर चले इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 270 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की।

गौरतलब है कि पंजाब सरकार ने राज्य से नशों के खात्मे के लिए तीन-स्तरीय रणनीति—इन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन (ईडीपी)—लागू की है। इसी रणनीति के तहत पंजाब पुलिस ने आज 19 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास उपचार के लिए प्रेरित किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button