
नंगल, 23 जनवरी :
उप-मंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी को स्कूल ऑफ एमिनेंस, नंगल में मनाया जाएगा। स्कूल ऑफ एमिनेंस में होने वाले इस प्रभावशाली समारोह की तैयारियों को आज फुल ड्रेस रिहर्सल करवा कर अंतिम रूप दिया गया।
आज बी.बी.एम.बी. के ऑडिटोरियम में हुई रिहर्सल के उपरांत जानकारी देते हुए तहसीलदार जसवीर सिंह ने बताया कि समारोह के लिए मार्च पास्ट, परेड और पी.टी. शो की रिहर्सल करवाई गई। सांस्कृतिक एवं देशभक्ति प्रस्तुतियों में विद्यार्थियों ने खूब रंग जमाया। समारोह का समापन राष्ट्रीय गान के साथ होगा। राष्ट्रीय ध्वज को सचिन पाठक, उप-मंडल मजिस्ट्रेट नंगल द्वारा फहराया जाएगा। इस अवसर पर वे देशवासियों को संबोधित भी करेंगे। समारोह के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी आने वाले अतिथियों एवं विद्यार्थियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएँ कर रहे हैं।
इस मौके पर मंच संचालन की भूमिका सुधीर कुमार द्वारा निभाई गई। इस अवसर पर गुरदीप सिंह (ई.ओ.), प्रिंसिपल विजय बंगला, प्रिं. किरण शर्मा, मुकेश शर्मा (सुपरिंटेंडेंट एम.सी. नंगल), हरनेक सिंह, मोहित शर्मा, मोनिका (एस.डी.एम. कार्यालय नंगल), रविंदर सिंह, राकेश शर्मा, रणदीप कौर, सुरिंदर कौर, पूनम राणा, श्वेता, जगमोहन सिंह, राजेश कटारिया, मनजीत कौर, सुखदीप कौर, परवेश शर्मा, रमणदीप कौर, नीरजा, प्रिया, सोनिया, गुरमुख सिंह, राजवीर सिंह (मार्कफेड) तथा विभिन्न स्कूलों के शिक्षक उपस्थित थे।









