पंजाबराजनीति

विजिलेंस ब्यूरो ने पटवारी को 10,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया।

चंडीगढ़, 27 फ़रवरी 2026:

 

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत, ज़िला बठिंडा के कोट शमीर स्थित माल कार्यालय में तैनात पटवारी मनजोत सिंह को 10,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।

 

इस संबंध में जानकारी देते हुए आज यहां राज्य विजिलेंस ब्यूरो के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को गांव कोट शमीर, ज़िला बठिंडा के एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

 

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता अपने रिश्तेदार की पैतृक संपत्ति के इंतकाल (म्यूटेशन) के लिए आरोपी पटवारी से मिला था। इस दौरान शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी पटवारी ने उसके रिश्तेदार की संपत्ति का इंतकाल करने के बदले 10,000 रुपये रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता ने रिश्वत की मांग से संबंधित पूरी बातचीत रिकॉर्ड कर ली।

 

शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने पंजाब विजिलेंस ब्यूरो रेंज, बठिंडा से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस ब्यूरो ने जाल बिछाया, जिसके दौरान आरोपी पटवारी को सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया।

 

इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो थाना बठिंडा में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button