पंजाबराजनीति

आप नेता बलतेज पन्नू ने पंजाबी कलाकार एमी विर्क से फोन पर की बातचीत, यूएई में फंसे परिवार का हाल-चाल जाना

चंडीगढ़, 2 मार्च 2026

 

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के जनरल सेक्रेटरी बलतेज पन्नू ने पंजाबी फिल्म जगत के मशहूर अभिनेता और गायक एमी विर्क से फोन पर संपर्क कर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में रह रहे उनके परिवार की सुरक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा की। पन्नू ने विर्क को हौसला देते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में पंजाब सरकार उनके साथ चट्टान की तरह खड़ी है।

 

बलतेज पन्नू ने भरोसा दिलाया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान स्वयं इस पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री शीघ्र ही केंद्र सरकार से संपर्क स्थापित कर एमी विर्क के परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव राजनीतिक और कूटनीतिक प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता विदेशों में फंसे अपने नागरिकों की सुरक्षा है।

 

खाड़ी देशों में जारी युद्ध जैसी स्थिति पर दुख व्यक्त करते हुए पन्नू ने कहा कि हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि यह संघर्ष जल्द समाप्त हो और शांति बहाल हो। उन्होंने दोहराया कि पंजाब सरकार अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और केंद्र सरकार के साथ मिलकर इस मामले का त्वरित समाधान निकाला जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button