
जंडियाला गुरु/अमृतसर, 4 मार्च:
रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री एवं जंडियाला गुरु हलके के विधायक हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने जंडियाला गुरु के मुख्य बाजार में हलका निवासियों के साथ मिलकर बड़े उत्साह के साथ होली का पर्व मनाया।
इस मौके पर उन्होंने शहर के व्यापारियों, युवाओं, महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के साथ रंगों के त्योहार की खुशियां साझा कीं और सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि होली केवल रंगों का ही नहीं, बल्कि प्रेम, भाईचारे और एकता का प्रतीक है, जो हमें आपसी भेदभाव भुलाकर मिलजुल कर रहने का संदेश देता है।
हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने लोगों से अपील की कि त्योहार मनाते समय सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए, प्राकृतिक रंगों का प्रयोग किया जाए तथा पानी की बचत करते हुए पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता दी जाए।
इस दौरान क्षेत्र के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता, पार्टी नेता और स्थानीय निवासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। पूरा मुख्य बाजार रंगों और खुशियों से सराबोर नजर आया और हर ओर भाईचारे व प्रेम का माहौल बना रहा।
अंत में कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने हलका निवासियों के अच्छे स्वास्थ्य, प्रगति और खुशहाल जीवन की कामना करते हुए सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।









