
श्री आनंदपुर साहिब, 04 मार्च:
श्री आनंदपुर साहिब की पावन धरती पर खालसा पंथ का महान पर्व होला-महल्ला बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। होला-महल्ला के अवसर पर लोकसभा क्षेत्र श्री आनंदपुर साहिब से सांसद मलविंदर सिंह कंग ने तख़्त श्री केसरगढ़ साहिब में नतमस्तक होकर गुरु चरणों में मत्था टेका और समस्त संगत को होला-महल्ला की बधाई दी।
इस अवसर पर बातचीत करते हुए सांसद मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि होला-महल्ला केवल किसी एक धर्म का पर्व नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता का उत्सव है। आज देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु गुरु चरणों में शीश नवाने पहुंच रहे हैं।
उन्होंने कहा कि श्री आनंदपुर साहिब के विकास और यहां के बुनियादी ढांचे को और अधिक मजबूत किया जाएगा तथा क्षेत्र की आवश्यक सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।









