पंजाबराजनीति

पंजाब विधानसभा के स्पीकर और मुख्यमंत्री ने पंजाब के राज्यपाल का विधानसभा पहुंचने पर किया गर्मजोशी से स्वागत

चंडीगढ़, 6 मार्च :

 

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ आज पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया का पंजाब विधानसभा पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया।

 

इस मौके पर पंजाब पुलिस द्वारा राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राज्यपाल बजट सत्र के पहले दिन सदन को संबोधित करने के लिए पंजाब विधानसभा पहुंचे थे।

 

स्पीकर कुलतार सिंह संधवां और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को सम्मान स्वरूप यादगार चिन्ह और पारंपरिक लोई भी भेंट की। राज्यपाल ने उनके गर्मजोशी भरे स्वागत पर खुशी जाहिर की।

 

इस अवसर पर अन्य लोगों के अलावा कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, संसदीय कार्य मंत्री डॉ. रवजोत सिंह, पंजाब के मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा, नछत्तर पाल (बहुजन समाज पार्टी), मनप्रीत सिंह इयाली (शिरोमणि अकाली दल) और जंगी लाल महाजन (भाजपा) भी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button