पंजाबराजनीति

भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रिमंडल द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए बजट अनुमानों को मंजूरी

चंडीगढ़, 6 मार्च:

 

मुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann की अगुवाई में मंत्रिमंडल ने विधानसभा के चल रहे बजट सत्र में वर्ष 2025-26 के लिए अनुदानों की अनुपूरक मांगें, वर्ष 2026-27 के लिए बजट अनुमान और वर्ष 2024-25 की Comptroller and Auditor General of India (CAG) की ऑडिट रिपोर्टें पेश करने को मंजूरी दे दी है।

 

यह फैसला Punjab Legislative Assembly सचिवालय में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान लिया गया।

 

इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि मंत्रिमंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अनुदानों की अनुपूरक मांगों को मंजूरी दे दी है। इसी तरह मंत्रिमंडल ने वित्त मंत्री Harpal Singh Cheema द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए पंजाब के बजट अनुमानों को 8 मार्च को पेश करने की भी अनुमति दे दी है।

 

मंत्रिमंडल ने Comptroller and Auditor General of India (CAG) और पंजाब सरकार के वित्तीय तथा विनियोजन लेखों को भी विधानसभा के पटल पर रखने की मंजूरी दे दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button