
चंडीगढ़, 6 मार्च:
मुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann के निर्देशों के तहत शुरू की गई निर्णायक “गैंगस्टरों पर वार” मुहिम के 45वें दिन पंजाब पुलिस ने पूरे राज्य में गैंगस्टरों के साथियों से जुड़ी चिन्हित और मैप की गई 400 जगहों पर छापेमारी की।
गौरतलब है कि “गैंगस्टरों पर वार” पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई एक निर्णायक मुहिम है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब Gaurav Yadav द्वारा की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्य भर में विशेष अभियान चला रही हैं।
45वें दिन पुलिस टीमों ने 126 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से पांच हथियार बरामद किए। इसके साथ ही मुहिम की शुरुआत से अब तक कुल 13,045 गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं।
इसके अलावा 64 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई, जबकि 55 व्यक्तियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने तीन भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।
लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 पर अपराधियों और गैंगस्टरों से संबंधित जानकारी गोपनीय रूप से दे सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों से जुड़ी सूचनाएं साझा कर सकते हैं।
इस दौरान पुलिस टीमों ने नशे के खिलाफ चल रही मुहिम “युद्ध नशों के विरुद्ध” को भी 370वें दिन जारी रखा। आज 97 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से 551 ग्राम हेरोइन, 1.9 किलोग्राम अफीम, 435 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 28,850 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई।
इस तरह पिछले 370 दिनों में कुल 52,428 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 40 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार के लिए प्रेरित भी किया।









