
पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही “नशे से दूर – खेलों की ओर” मुहिम के तहत कंबोज एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा एक विशाल और प्रेरणादायक खेल सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को नशे के घातक प्रभावों से जागरूक करना और उन्हें खेलों तथा स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करना था।
इस कार्यक्रम में क्षेत्र के सम्मानित खिलाड़ी, कोच, शिक्षाविद, समाजसेवी तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। अतिथि वक्ताओं ने अपने संबोधन में युवाओं से कहा कि नशा न केवल स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि यह व्यक्ति के भविष्य को भी अंधकारमय बना देता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि खेलों में भाग लेने से अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम स्पिरिट और नेतृत्व जैसे गुण विकसित होते हैं।
डिजी अशोका फाउंडेशन से जुड़े राहुल और रमणदीप सोसाइटी के अध्यक्ष ने अपने भाषण में कहा कि समाज में बढ़ती नशे की लत एक चिंताजनक विषय है, जिसे रोकने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है।









