रंगला पंजाब फंड के तहत सिविल अस्पताल को मिलीं 2 एंबुलेंस

होशियारपुर, 25 मार्च:
विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने आज ‘रंगला पंजाब फंड’ के तहत पंजाब सरकार की ओर से सिविल अस्पताल होशियारपुर को दो नई एंबुलेंसें भेंट कीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों को आधुनिक और बुनियादी सुविधाओं से लैस करना राज्य सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि इन एंबुलेंसों की उपलब्धता से मरीजों को समय पर और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी तथा आपातकालीन स्थिति में तुरंत सहायता सुनिश्चित होगी।
विधायक जिम्पा ने कहा कि पंजाब सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए लगातार प्रयासरत है, ताकि आम लोगों को सरकारी संस्थानों में बेहतर इलाज मिल सके। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में आवश्यकता के अनुसार सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।
इस मौके पर मेयर सुरिंदर कुमार, सिविल सर्जन डॉ. मंदीप कंवल, डिप्टी मेडिकल कमिश्नर डॉ. स्वाती शीमार, डीएफपीओ डॉ. रणजीत, एसएमओ डॉ. नेहा, एसएमओ डॉ. नवजोत, डीआर वैशाली, डॉ. काजल, डॉ. रुपिंदर, काउंसलर मनजीत, गोपी, जसपाल सुमन, अर्जुन, संजय शर्मा, बलवीर सैणी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।









