अपराधपंजाबराजनीति

पंजाब यूनिवर्सिटी में हुई गोलीबारी की घटना में शामिल मुख्य शूटर फतेहगढ़ साहिब में संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद काबू; पिस्तौल बरामद

चंडीगढ़, 26 मार्च:

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए, पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने चंडीगढ़ पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता जशनप्रीत सिंह जवंदा पर हुई गोलीबारी की घटना में शामिल मुख्य शूटर को .32 बोर के देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान जसप्रीत सिंह उर्फ जस निवासी खेड़ी नौध सिंह, कोटला मसूद, फतेहगढ़ साहिब के रूप में हुई है। पिस्तौल के अलावा पुलिस टीमों ने एक मैगज़ीन, दो जिंदा कारतूस और चार खाली खोखे भी बरामद किए हैं।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी डॉनी बाला/बंबीहा गैंग का एक प्रमुख सदस्य है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हमला इसी गैंग के इशारे पर किया गया था।

उन्होंने कहा कि इस मामले के आगे-पीछे के संबंधों को स्थापित करने के लिए आगे की जांच जारी है।

ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए एडीजीपी (एजीटीएफ) प्रमोद बान ने बताया कि एजीटीएफ पंजाब के इंस्पेक्टर विक्रमजीत सिंह और एसआई अमनदीप सिंह की समर्पित टीम द्वारा एएसआई हरभजन सिंह (जिला क्राइम सेल) और एएसआई प्रदीप सिंह (एजीटीएफ चंडीगढ़) सहित घटना वाले दिन से ही चंडीगढ़, फतेहगढ़ साहिब और अमलोह क्षेत्र में लगातार सुराग जुटाए जा रहे थे।

एडीजीपी प्रमोद बान ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान आरोपी को अमलोह-पातड़ा रोड पर रोका गया, जहां उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया और उसे तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इस संबंध में एफआईआर नंबर 72, दिनांक 26-03-2026 को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109, 132 और 221 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत थाना अमलोह, फतेहगढ़ साहिब में दर्ज की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button