अपराधपंजाबराजनीति

**विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 20,000 रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में कंडक्टर गिरफ्तार**

चंडीगढ़, 7 अप्रैल, 2026 —

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत पीआरटीसी डिपो बठिंडा में तैनात कंडक्टर नरेंद्र सिंह उर्फ लाडी को 20,000 रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को तहसील तलवंडी साबो, जिला बठिंडा के एक निवासी द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता पीआरटीसी डिपो बठिंडा में ड्राइवर के रूप में कार्यरत है, जो अपना बस रूट बदलवाना चाहता था। इस संबंध में आरोपी केवल कृष्ण (फिटर इंचार्ज, बस स्टैंड गोनियाना) और कंडक्टर नरेंद्र सिंह उर्फ लाडी ने उससे 20,000 रुपये रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने की पूरी बातचीत रिकॉर्ड कर ली थी।

शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, जिसके चलते उसने विजिलेंस ब्यूरो रेंज बठिंडा से संपर्क किया। प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और आरोपी कंडक्टर को उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह शिकायतकर्ता से 20,000 रुपये रिश्वत मांग रहा था।

इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के पुलिस थाना बठिंडा में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। सह-आरोपी केवल कृष्ण को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और मामले की आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button