विवेकशील सोनी आईपीएस नगर निगम/काउंसिल चुनावों के लिए पुलिस ऑब्जर्वर नियुक्त।

बरनाला, 24 मई — पंजाब राज्य चुनाव आयोग द्वारा घोषित नगर निगम एवं काउंसिल चुनाव 2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के उद्देश्य से नियुक्त पुलिस ऑब्जर्वर Viveksheel Soni ने आज जिला बरनाला का विशेष दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जिले में किए गए सुरक्षा प्रबंधों, कानून-व्यवस्था की स्थिति तथा चुनाव संबंधी पुलिस तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Mohammad Sarfaraz Alam ने पुलिस ऑब्जर्वर को जिले के संवेदनशील एवं अति संवेदनशील क्षेत्रों, पोलिंग स्टेशनों की सुरक्षा, नाकाबंदी प्रबंधों, फ्लैग मार्च, रात्रि गश्त, इंटर-स्टेट एवं इंटर-डिस्ट्रिक्ट चेकिंग, शरारती तत्वों की निगरानी, गैंगस्टर और आपराधिक तत्वों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई तथा चुनावों के दौरान अमन-कानून बनाए रखने के लिए तैयार की गई समग्र कार्ययोजना संबंधी जानकारी दी।
उन्होंने इंटेलिजेंस नेटवर्क को और सक्रिय करने, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर निगरानी बढ़ाने, अफवाहों और भड़काऊ पोस्टों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने तथा लोगों में सुरक्षा और विश्वास का माहौल बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने आम जनता को बताया कि पुलिस ऑब्जर्वर विवेकशील सोनी, आईपीएस का मोबाइल नंबर 91155-52864 है तथा उनका कार्यालय कमरा नंबर 101, ग्राउंड फ्लोर, डी.पी.ओ. बरनाला (जिला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स) में स्थापित किया गया है।









