पंजाब

गैंगस्टरों पर वार का 124वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 529 स्थानों पर छापेमारी; 269 गिरफ्तार।

चंडीगढ़, 24 मई :- राज्य में चल रही निर्णायक मुहिम ‘गैंगस्टरों पर वार’ के 124वें दिन Punjab Police ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित और मैप किए गए 529 ठिकानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरों पर वार’ पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए शुरू की गई निर्णायक मुहिम है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी 2026 को पुलिस महानिदेशक Gaurav Yadav द्वारा की गई थी। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें पूरे राज्य में विशेष अभियान चला रही हैं।

उन्होंने बताया कि 124वें दिन पुलिस टीमों ने दो हथियारों सहित 269 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे इस अभियान की शुरुआत के बाद कुल गिरफ्तारियों की संख्या 31,699 हो गई है।

इसके अलावा 100 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई है, जबकि 16 व्यक्तियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान 11 भगोड़े अपराधियों (पीओ) को भी गिरफ्तार किया है।

लोग एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में सूचना दे सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों संबंधी जानकारी साझा कर सकते हैं।

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के 449वें दिन भी कार्रवाई जारी रखते हुए आज 72 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया तथा उनके कब्जे से 30.6 किलोग्राम हेरोइन, 271 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 4200 रुपये की ड्रग मनी बरामद की। इसके साथ ही केवल 449 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 65,417 हो गई है।

नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 13 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button