पंजाबराजनीति

Bhagwant Mann सरकार धान के सीजन के दौरान किसानों को निर्बाध 8 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कर रही है: Tarunpreet Singh Sond

चंडीगढ़, 25 मई 2026: Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की किसानों के प्रति प्रतिबद्धता दोहराते हुए आज बिजली मंत्री Tarunpreet Singh Sond ने कहा कि Punjab State Power Corporation Limited (पीएसपीसीएल) द्वारा आगामी धान बुवाई सीजन के दौरान 8 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

बिजली मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने कहा, “मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा विभिन्न जिलों के लिए जारी धान सीजन शेड्यूल के अनुसार 8 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। यह शेड्यूल 1 जून से गुरदासपुर, पठानकोट, अमृतसर, तरनतारन, रूपनगर, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब और होशियारपुर जिलों में लागू होगा। वहीं 5 जून से फरीदकोट, बठिंडा, फिरोजपुर, श्री मुक्तसर साहिब और फाजिल्का जिलों में लागू किया जाएगा। इसके अलावा 9 जून से लुधियाना, मलेरकोटला, मानसा, मोगा, पटियाला, संगरूर, बरनाला, कपूरथला, जालंधर और एसबीएस नगर जिलों में प्रतिदिन 8 घंटे से अधिक बिजली उपलब्ध करवाई जाएगी।”

उन्होंने आगे कहा, “राज्य सरकार ने कृषि क्षेत्र को प्राथमिकता दी है और धान सीजन के दौरान किसानों की सुविधा के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।”

तरुणप्रीत सिंह सौंद ने बताया, “मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार, पीएसपीसीएल राज्य में कृषि के लिए जारी प्रत्येक मोटर कनेक्शन को प्रतिदिन 8 घंटे से अधिक बिजली उपलब्ध कराएगा, ताकि किसान धान की रोपाई सुचारु रूप से और बिना किसी परेशानी के कर सकें।”

उन्होंने कहा, “पंजाब के मेहनती किसान देश की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाते हैं और राज्य सरकार इस महत्वपूर्ण समय के दौरान उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

मंत्री ने आगे कहा, “बिजली वितरण प्रणाली की निरंतर निगरानी के लिए राज्यभर में पीएसपीसीएल अधिकारियों और तकनीकी कर्मचारियों की समर्पित टीमें तैनात की गई हैं। फील्ड अधिकारियों को 24 घंटे उपलब्ध रहने और किसी भी खराबी, ट्रांसफॉर्मर संबंधी समस्या तथा अन्य तकनीकी खामियों का प्राथमिकता के आधार पर तुरंत समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।”

उन्होंने कहा, “धान की बुवाई के दौरान किसानों की शिकायतों का तुरंत समाधान सुनिश्चित करने के लिए समर्पित कंट्रोल रूम और शिकायत प्रबंधन प्रणाली को और मजबूत किया गया है।”

तरुणप्रीत सिंह सौंद ने आगे कहा, “पीएसपीसीएल ने ट्रांसमिशन लाइनों, ट्रांसफॉर्मरों और अन्य बिजली ढांचे के जरूरी रखरखाव कार्य पहले ही पूरे कर लिए हैं, ताकि मांग के सीजन के दौरान अनावश्यक बाधाओं से बचा जा सके।”

बिजली मंत्री ने कहा, “पंजाब सरकार राज्य में बिजली ढांचे को और मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है और सभी क्षेत्रों, खासकर कृषि क्षेत्र को आवश्यक बिजली उपलब्ध करवाना भगवंत मान सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है।”

किसानों से बिजली का समझदारी से उपयोग करने और पीएसपीसीएल द्वारा जारी शेड्यूल का पालन करने की अपील करते हुए उन्होंने भरोसा दिलाया, “राज्य सरकार किसान समुदाय के हितों की रक्षा करने और पूरे पंजाब में धान सीजन को सफल एवं सुचारु बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button