पंजाब

Anindita Mitra ने कहा कि पंजाब राज्य में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) शुरू होने से पहले 90 प्रतिशत तक प्री-मैपिंग करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

चंडीगढ़, 25 मई: Anindita Mitra ने कहा कि पंजाब राज्य में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) शुरू होने से पहले 90 प्रतिशत तक प्री-मैपिंग करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि पंजाब में प्री-मैपिंग के दौरान 84 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं की मैपिंग सफलतापूर्वक पूरी की जा चुकी है। प्री-मैपिंग के दौरान वर्ष 2003 में हुई एस.आई.आर. को आधार बनाकर वर्तमान मतदाता सूचियों से मिलान किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि यदि किसी मतदाता की प्री-मैपिंग नहीं होती है, तो उस मतदाता को बी.एल.ओ. द्वारा दिए गए गणना फॉर्म को भरकर दोबारा बी.एल.ओ. के पास जमा करवाना होगा, जिसके बाद संबंधित मतदाता का नाम ड्राफ्ट रोल में जोड़ दिया जाएगा।

मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब अनिंदिता मित्रा ने राज्य के मतदाताओं से अपील की कि वे एस.आई.आर. में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और बी.एल.ओ. के साथ अधिक से अधिक सहयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button