पूर्व राज्यसभा सदस्य Rajmohinder Singh Majitha अपने साथियों सहित Aam Aadmi Party में शामिल हुए।

चंडीगढ़, 25 मई 2026: पंजाब में Shiromani Akali Dal को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है, जबकि Aam Aadmi Party को बड़ी मजबूती मिली है। सोमवार को अकाली दल के वरिष्ठ नेता, पूर्व राज्यसभा सदस्य, पूर्व विधायक और Chief Khalsa Diwan के प्रमुख Rajmohinder Singh Majitha ‘आप’ में शामिल हो गए।
Bhagwant Mann ने राजमोहिंदर सिंह मजीठा और उनके साथियों का आम आदमी पार्टी में स्वागत किया। इस मौके पर हल्का मजीठा के इंचार्ज Talbir Singh Gill भी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के विकास और जनहितैषी नीतियों से प्रभावित होकर विभिन्न वर्गों के लोग और नेता लगातार पार्टी से जुड़ रहे हैं।
राजमोहिंदर सिंह मजीठा के साथ-साथ क्षेत्र की कई अन्य जानी-मानी हस्तियां भी ‘आप’ में शामिल हुईं। इनमें पूर्व आरटीआई कमिश्नर Heminder Singh Majitha और चीफ खालसा दीवान के सदस्य Sukhdeep Singh Majitha ने भी आम आदमी पार्टी का दामन थामा। इन सभी नेताओं ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व और सरकार के कार्यों पर पूरा भरोसा जताया।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी नेताओं को बधाई देते हुए एक्स पर लिखा कि “आम आदमी पार्टी के परिवार में आज एक बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण विस्तार हुआ है। पंजाब के धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित हस्तियां—पूर्व राज्यसभा सदस्य, पूर्व विधायक और चीफ खालसा दीवान के संरक्षक राजमोहिंदर सिंह मजीठा, पूर्व आरटीआई कमिश्नर हेमिंदर सिंह मजीठा और चीफ खालसा दीवान के मौजूदा सदस्य सुखदीप सिंह मजीठा—आज पार्टी की जनहितैषी नीतियों से प्रभावित होकर ‘आप’ परिवार में शामिल हुए हैं। मैं इन सभी का पार्टी में हार्दिक स्वागत करता हूं।”
उन्होंने आगे कहा कि “ऐसे अनुभवी और पंजाब की बेहतरी के बारे में सोचने वाले नेताओं के साथ से ‘रंगला पंजाब’ के निर्माण के सपने को और मजबूती मिलेगी। पंजाब की तरक्की और खुशहाली के लिए आपकी सरकार लगातार प्रयासरत है।”









