
चंडीगढ़, 26 मई: पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने कांग्रेस पार्टी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के वायरल वीडियो का स्वतः संज्ञान लिया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जसवीर सिंह गढ़ी ने बताया कि कैबिनेट मंत्री बलजीत कौर द्वारा आयोग के ध्यान में लाया गया कि कांग्रेस पार्टी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने चुनाव प्रचार के दौरान दलित जातियों के प्रति जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया है।
इस मामले में आयोग ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, श्री मुक्तसर साहिब से 29 मई 2026 तक एस.पी. श्री मुक्तसर साहिब के माध्यम से रिपोर्ट तलब की है। साथ ही पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की आवाज के सैंपल लेकर फॉरेंसिक जांच करवाई जाए और उसकी रिपोर्ट आयोग को प्रस्तुत की जाए।









