मनोरंजन

क्रिकेट बेटिंग से कमाए थे लाखों, मुझे गर्व नहीं; पामेला के खुलासे से हिल गए फैंस, ऑन कैमरा कबूली अपनी सबसे बड़ी गलती

नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो लॉकअप के नए एपिसोड में उस वक्त सभी हैरान रह गए, जब मॉडल और पूर्व ब्यूटी क्वीन पामेला सेरेना ने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक बड़ा राज सबके सामने रख दिया। शो में एक टास्क के दौरान कंटेस्टेंट्स को अपनी सबसे बड़ी सीक्रेट बात बतानी थी, ताकि वे कंटेस्टेंट में बने रह सकें। इसी दौरान पामेला ने अपने स्टूडेंट लाइफ के दिनों की एक ऐसी कहानी शेयर की, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया।

पामेला ने बताया कि जब वह पढ़ाई कर रही थीं, तब उनका एक दोस्त कई क्रिकेटरों के करीब था। उसे मैचों से जुड़ी अंदरूनी जानकारी मिलती थी कि कौन सी टीम जीतेगी और कौन खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करेगा। इसी जानकारी के आधार पर उन्होंने लंदन में क्रिकेट मैचों पर बेटिंग करना शुरू कर दिया। पामेला के मुताबिक, उस समय उन्हें इससे काफी पैसा मिला और यह उन्हें आसान कमाई का जरिया लगा।

शो में पामेला ने साफ कहा कि लंदन में बेटिंग कानूनी है, इसलिए उन्होंने वहां नियमों के तहत दांव लगाए थे। हालांकि उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि सिर्फ आसान पैसे के लालच में यह रास्ता चुनना सही फैसला नहीं था। उस दौर को याद करके उन्हें आज बिल्कुल गर्व महसूस नहीं होता और अब वह मानती हैं कि मेहनत से कमाया गया पैसा ही सबसे बेहतर होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button