राष्ट्रीय
कानपुर में ट्रेनिंग विमान क्रैश, इंस्ट्रक्टर और ट्रेनी पायलट की मौत

कानपुर में गुरुवार को गंगा के किनारे एक प्रशिक्षण विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक प्रशिक्षु पायलट और एक प्रशिक्षक की मौत हो गई।
पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने पीटीआई-भाषा को बताया कि गर्ग एविएशन द्वारा संचालित टेकनाम विमान ने सुबह करीब 11.30 बजे उड़ान भरी थी और करीब 20 मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे प्रशिक्षक सचिन भाटिया और कर्नाटक के प्रशिक्षु पायलट अभिषेक पुजारी की मौत हो गई।









