गलत पहचान ने बढ़ाई टेंशन, अब वीजा क्लियर होते ही ऑस्ट्रेलिया पहुंचे करण औजला; अब इन शहरों में गूंजेगी ‘Wavy’ की आवाज

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के सुपरस्टार करण औजला की ऑस्ट्रेलिया में आखिरकार वापसी हो गई है। लंबे समय से उनके ऑस्ट्रेलियन फैंस उनके कॉन्सर्ट का इंतजार कर रहे थे। वीजा में देरी के चलते उनका टूर संकट में पड़ गया था और पर्थ में होने वाला शुरुआती शो भी टालना पड़ा था। अब वीजा मंजूर होने के बाद करण एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया पहुंच गए हैं और उनका P-Pop Culture World Tour आगे बढ़ने के लिए तैयार है।
करण औजला के ऑस्ट्रेलिया दौरे को लेकर उस वक्त असमंजस की स्थिति पैदा हो गई थी, जब उनका वीजा तय समय पर मंजूर नहीं हुआ। इसके चलते पर्थ में होने वाला शो भी स्थगित करना पड़ा। बाद में ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों की ओर से अतिरिक्त दस्तावेज और जानकारी मांगे जाने के बाद मामला आगे बढ़ा। आखिरकार करण का वीजा मंजूर हो गया। प्रमोटर Live Nation ने भी इसकी पुष्टि करते हुए फैंस को राहत की खबर दी।









