‘इनोसेंट’ नहीं बनना था… क्रिस्टल डिसूजा ने क्यों चुना ‘ट्रेटर’ बनना? जीत के बाद बड़ा खुलासा

‘द ट्रेटर्स’ के दूसरे सीजन का रोमांचक सफर अब खत्म हो चुका है। इस बार जीत का ताज क्रिस्टल डिसूजा और रिडा थराना के सिर सजा है। चाल, रणनीति, भरोसे और धोखे से भरे इस सीजन के फिनाले में दोनों ने अपनी असली पहचान उजागर कर बाकी कंटेस्टेंट्स को चौंका दिया। खास तौर पर साहिल सलाथिया और शालिनी पासी उनके खुलासे से हैरान रह गए।
जीत के बाद क्रिस्टल डिसूजा ने शो के अपने सफर को याद किया। उन्होंने कहा कि वह इस पूरे अनुभव को बार-बार जीना चाहेंगी। क्रिस्टल के मुताबिक, उन्हें ‘ट्रेटर’ की भूमिका निभाने में काफी मजा आया और वह शो में ‘इनोसेंट’ बनकर बिल्कुल नहीं रहना चाहती थीं। एक्ट्रेस ने अपने गेम को लेकर कहा कि उन्होंने कभी खुद से या गेम के साथ बेईमानी नहीं की। उनके मुताबिक, ट्रेटर होने के बावजूद उन्होंने पूरी ईमानदारी से अपनी रणनीति पर काम किया और कभी चीटिंग नहीं की। मुश्किल और थकाने वाले दिनों के साथ-साथ उन्हें शो में कई खुशियां भी मिलीं और इन सभी अनुभवों ने उनके सफर को खास बना दिया।









