आप जैसा कोई नहीं… बड़े पर्दे पर आखिरी बार दिखेंगे असरानी, अक्षय कुमार ने शेयर किया इमोशनल वीडियो

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता असरानी अब बड़े पर्दे पर आखिरी बार दर्शकों से रूबरू होने जा रहे हैं। दिवंगत अभिनेता की आगामी फिल्म ‘Haiwaan’ में उनकी अंतिम स्क्रीन अपीयरेंस देखने को मिलेगी। फिल्म की रिलीज से पहले अक्षय कुमार ने फिल्म का एक खास वीडियो शेयर कर अपने पुराने को-स्टार को भावुक अंदाज में याद किया।
अक्षय कुमार ने आज इंस्टाग्राम पर ‘Haiwaan’ का एक सीन साझा किया। वीडियो में असरानी अभिनेता शारिब हाशमी के साथ मजेदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। सीन में शारिब उनके किरदार से नाम पूछते हैं। असरानी के किरदार का जवाब और उसके बाद का संवाद सीन को खास बना देता है। इसके साथ अक्षय ने बताया कि उनके लिए यह सौभाग्य की बात थी कि उन्हें असरानी जैसे दिग्गज कलाकार के साथ काम करने और उनका आखिरी शॉट देखने का मौका मिला। उन्होंने अभिनेता को याद करते हुए भावुक संदेश भी लिखा।









