UP Weather: कल कैसा रहेगा यूपी में मौसम का मिजाज? बारिश को लेकर मौसम विभाग ने दिया ये अपडेट

उत्तर प्रदेश में मानसूनी फुहारों और मौसम के बदलते मिजाज के बीच 19 सितंबर का दिन मिला-जुला रहने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक 19 सितंबर को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार जताए गए हैं. हालांकि राहत की बात यह है कि पिछले दिनों की तेज तूफानी हवाओं और भारी बारिश की तुलना में 19 सितंबर को मौसम में थोड़ी स्थिरता देखने को मिलेगी और किसी भीषण आपदा या तबाही की बड़ी चेतावनी नहीं जारी की गई है.
19 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक, 19 सितंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश दोनों ही संभागों में कहीं-कहीं पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बौछारें पड़ने की बहुत संभावना है.आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और स्थानीय स्तर पर होने वाली छिटपुट बारिश से तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी.
किन-किन जिलों में क्या है अलर्ट?
19 सितंबर के लिए मौसम विभाग ने पश्चिमी और पूर्वी यूपी के पूरे क्षेत्र को हरा श्रेणी में रखा है जिसका मतलब है कि इस दिन किसी भी जिले के लिए कोई गंभीर चेतावनी जारी नहीं की गई है और न ही किसी विशेष बड़े एक्शन की जरूरत है.
पिछले अलर्ट से राहत
17 और 18 सितंबर को जहां लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, बस्ती, लखीमपुर खीरी, मेरठ, गाजियाबाद, बरेली, मुरादाबाद और आसपास के दर्जनों जिलों में 40 से 60 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात (आकाशीय बिजली) का अलर्ट जारी किया गया था. वहीं 19 सितंबर को इन तेज हवाओं के थमने और मौसम के शांत रहने की उम्मीद है.
आगे कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?
19 सितंबर को छिटपुट बौछारों के बाद 20 और 21 सितंबर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम लगभग पूरी तरह से शुष्क होने की संभावना जताई गई है.हालांकि, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 20 सितंबर को भी कहीं-कहीं हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है.
किसानों और आम जनता के लिए सलाह
मौसम विभाग ने तेज हवाओं और अचानक होने वाली बारिश को ध्यान में रखते हुए किसानों और आम नागरिकों को कुछ सावधानियां बरतने की सलाह दी है.









