
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने रेल यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक चलती ट्रेन के डिब्बे में सांप रेंगता हुआ दिखाई दे रहा है। डिब्बे के भीतर अचानक सांप को देखकर यात्रियों के पसीने छूट गए और पूरे कोच में चीख-पुकार मच गई।
यह घटना कोलकाता जा रही कटिहार एक्सप्रेस की बताई जा रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किए गए इस वीडियो के मुताबिक, रात के वक्त स्लीपर क्लास के साइड लोअर बर्थ के नीचे से अचानक एक लंबा सांप बाहर निकल आया। वीडियो के साथ यूजर ने तंज कसते हुए लिखा कि “यह स्लीपर कोच है या फिर सांपों का ठिकाना?”
सीट के नीचे से निकला सांप
वायरल फुटेज में देखा जा सकता है कि सीट के निचले हिस्से से निकलने के बाद सांप ट्रेन के दरवाजे के पीछे जाकर छिप जाता है, जहां केवल उसकी पूंछ दिखाई देती है।
हालांकि, सांप की सटीक प्रजाति की पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन देखने में यह बेहद जहरीला ‘कॉमन करैत’ प्रतीत हो रहा









