उत्तर प्रदेशराज्य

भाजपा ने 36 राज्यों में बदले प्रदेश प्रभारी, यूपी की जिम्मेदारी विनोद तावड़े को; 4 सह प्रभारी भी नियुक्त

भारतीय जनता पार्टी ने 36 राज्यों में प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारियों की नई नियुक्तियां कर दी हैं. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने 23 सितंबर 2026 को इन नियुक्तियों का ऐलान किया. नई व्यवस्था में उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी विनोद तावड़े को दी गई है.

यूपी के लिए पार्टी ने एक प्रभारी के साथ चार सह प्रभारियों की भी नियुक्ति की है. ऐसे में अब प्रदेश संगठन से जुड़े कामकाज में विनोद तावड़े के साथ जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, डॉ. प्रदीप शर्मा और अनंत ओझा की भी अहम भूमिका रहेगी.

यूपी में किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

भाजपा की ओर से जारी सूची के मुताबिक, विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है. वहीं जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, डॉ. प्रदीप शर्मा और अनंत ओझा को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है. पार्टी ने साफ किया है कि ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी.

कई राज्यों में भी हुए बदलाव

भाजपा ने सिर्फ उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि कई अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए भी प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्तियां की हैं. सूची में हरियाणा की प्रभारी स्मृति ईरानी और छत्तीसगढ़ की प्रभारी भी स्मृति ईरानी को बनाया गया है. महाराष्ट्र की जिम्मेदारी बैजयंत जय पांडा को दी गई है, जबकि पश्चिम बंगाल के प्रभारी सुनील बंसल बनाए गए हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button