राष्ट्रीय

सिक्किम के रिंबी में मूसलाधार बारिश, भूस्खलन का कहर कई घरों को नुकसान पहुंचा

सिक्किम के ग्यालशिंग जिले में लगातार भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। उन्होंने बताया कि भूस्खलन गुरुवार देर रात हुआ जिससे रिम्बी गांव में व्यापक नुकसान हुआ।

उन्होंने बताया कि इस घटना में सरकारी आवास सहित कई मकान नष्ट हो गए या बड़े पैमाने पर क्षतिग्रस्त हो गए। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने रिंबी की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रभावित निवासियों की सुरक्षा और भलाई सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। तमांग ने कहा कि उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने, स्थिति की बारीकी से निगरानी करने और निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक उपाय करने का निर्देश दिया है। उन्होंने प्रभावित क्षेत्र के लोगों से मूसलाधार बारिश के बीच सतर्क रहने, अधिकारियों द्वारा जारी सलाह का पालन करने और एक-दूसरे को समर्थन देने की अपील की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लोगों की सुरक्षा और रिंबी में स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button