लखनऊ में पड़ोसी लड़को के साथ शराब पी रही थी 60 साल की महिला, घर में ही रेप के बाद की गई हत्या? खौफनाक कहानी!

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां 60 साल की एक बुजुर्ग महिला के साथ कथित तौर पर रेप के बाद उसकी बेदर्दी से हत्या कर दी गई. आरोप है कि शराब पीने के दौरान हुए विवाद के बाद पड़ोसी युवकों ने इस हैवानियत को अंजाम दिया और वारदात के बाद नग्न अवस्था में शव को घर के पीछे अंधेरे में फेंक दिया. पुलिस ने सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से दोनों आरोपियों राजेश उर्फ गुड्डू और हरिराम रावत को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए हाथ जोड़कर पुलिस से माफी मांगी है.
क्या है मामला
पुलिस के अनुसार, घटना मोहनलालगंज थाना क्षेत्र की है. 24 सितंबर को मृतका की बेटी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया. प्राथमिक जांच के मुताबिक, महिला घर पर अपने दो पड़ोसी युवकों के साथ शराब पी रही थी. इसी दौरान किसी बात पर कहासुनी और गाली-गलौज हो गई.
‘शरीर पर एक कपड़ा तक नहीं था…’
घटना के बाद जब मृतका की बेटी मौके पर पहुंची तो वहां का मंजर देखकर उसकी रूह कांप गई. बेटी ने बताया कि उसकी मां का शव घर के पीछे बेहद वीरान और अंधेरी जगह पर पड़ा हुआ था. मां के शरीर पर कपड़े नाममात्र को भी नहीं थे और सारे कपड़े अस्त-व्यस्त कर एक तरफ समेट कर रखे गए थे.
पुलिस की कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए मोहनलालगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके के सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस टीम की मदद से तफ्तीश शुरू की. पुलिस ने संदेह के आधार पर राजेश उर्फ गुड्डू और हरिराम रावत को हिरासत में लेकर पूछताछ की जिसके बाद तकनीकी साक्ष्यों के सामने आते ही दोनों टूट गए. पुलिस कस्टडी में दोनों आरोपी अब हाथ जोड़कर रोते-गिड़गिड़ाते हुए ‘गलती हो गई साहब, माफ कर दो’ कहते नजर आ रहे हैं.









