अंतर्राष्ट्रीय

Xi Jinping US Visit : शी चिनफिंग का अमेरिका दौरा तय, 23 से 25 सितंबर तक राजकीय यात्रा पर रहेंगे चीन के राष्ट्रपति

Xi Jinping US Visit : चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निमंत्रण पर 23 से 25 सितंबर तक अमेरिका की राजकीय यात्रा करेंगे। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने सोमवार को यह जानकारी दी।

शी 23 सितंबर को वाशिंगटन पहुंचेंगे और इस दौरान उनका राष्ट्रपति ट्रंप के साथ शिखर वार्ता का कार्यक्रम है। हांगकांग के ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ की एक खबर के अनुसार शी ज्वाइंट बेस एंड्रयूज में एक हवाई पट्टी पर उतरेंगे और उनके आगमन पर ट्रंप के वहां व्यक्तिगत रूप से उनका खास स्वागत करने की योजना है, जो बेहद दुर्लभ है।

ऐसा इसलिए क्योंकि आम तौर पर राष्ट्रपति ट्रंप विदेशी अतिथियों से ‘व्हाइट हाउस’ (अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) में मुलाकात करते हैं। दोनों नेताओं की इससे पहले मई में ट्रंप की बीजिंग यात्रा के दौरान मुलाकात हुई थी, जब उन्होंने दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच संबंधों को बेहतर बनाने के उद्देश्य से बातचीत की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button