अंतर्राष्ट्रीय

US China Relations: शी चिनफिंग के अमेरिका पहुंचते ही ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- हमारी ‘बेहद करीबी दोस्ती’

US China Relations: चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग का बहुप्रतीक्षित अमेरिका दौरा शुरू होने के बीच आज राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चिनफिंग के साथ अपनी ”अत्यंत घनिष्ठ मित्रता” की सराहना की। अमेरिका के सबसे बड़े आर्थिक प्रतिद्वंद्वी देश के राष्ट्रपति के साथ चर्चा के लिए ट्रंप के सामने कई जटिल मुद्दे हैं, हालांकि औपचारिक वार्ता से पहले दोनों नेताओं ने अपने पुराने संबंधों का उल्लेख किया।

ट्रंप ने कहा कि 2016 में मेरे पहली बार निर्वाचित होने के बाद से ही राष्ट्रपति शी और मेरे बीच मित्रता रही है। वास्तव में यह अत्यंत घनिष्ठ मित्रता है, जो आपसी सम्मान और हमारे लोगों के महत्वपूर्ण हितों पर आधारित है। शी ने अमेरिका पहुंचने के बाद अपने संबोधन में कहा कि ”प्रतिस्पर्धा स्वस्थ होनी चाहिए और इसे एक सीमा के दायरे में रखा जाना चाहिए।

AI का संचालन हमेशा मनुष्य के नियंत्रण में रहे

शी ने कहा कि यह एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ होनी चाहिए, न कि ऐसा संघर्ष जिसमें एक पक्ष जीते और दूसरा हारे। शी ने अपने शुरुआती संबोधन में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करना दोनों देशों की जिम्मेदारी है कि ”एआई का संचालन हमेशा मनुष्य के नियंत्रण में रहे”।

लोगों के कल्याण के लिए काम करे

चीनी नेता ने कहा कि हमारे पास एआई को मानव कल्याण के लिए विकसित करने व उसका प्रबंधन करने की क्षमता और जिम्मेदारी दोनों हैं। हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि एआई का विकास हमेशा मानव नियंत्रण में रहे और लोगों के कल्याण के लिए काम करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button