बिहारराज्य

पंजाब से बिहार के लिए स्पेशल ट्रेन, फिरोजपुर पूर्णिया एक्सप्रेस का शाहपुर पटोरी में ठहराव

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पूजा के दौरान रेल यात्रियों की लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने फिरोजपुर और पूर्णिया के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

गाड़ी संख्या 04634 और 04633 फिरोजपुर-पूर्णिया-फिरोजपुर स्पेशल ट्रेन का परिचालन आगामी 8 अक्टूबर से 26 नवंबर तक नियमित रूप से किया जाएगा।

रेलवे ने इस स्पेशल ट्रेन का शाहपुर पटोरी स्टेशन पर भी ठहराव निर्धारित किया है, जिससे समस्तीपुर जिले के पटोरी अनुमंडल और आसपास के हजारों यात्रियों को यात्रा में बड़ी सुविधा मिलेगी।

रेलगाड़ी की समय सारणी

गाड़ी संख्या 04634 फिरोजपुर से प्रत्येक गुरुवार शाम 5:30 बजे गंतव्य के लिए रवाना होगी। विभिन्न स्टेशनों से गुजरते हुए यह ट्रेन अगले दिन शाहपुर पटोरी स्टेशन पर रात 8:56 बजे पहुंचेगी और दो मिनट रुकने के बाद 8:58 बजे बरौनी के लिए रवाना होगी।

इसके बाद यह ट्रेन बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, मानसी, नवगछिया और कटिहार के रास्ते अगले दिन सुबह 3 बजे पूर्णिया जंक्शन पहुंचेगी।

वापसी यात्रा का शेड्यूल

वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 04633 पूर्णिया से प्रत्येक शनिवार को संचालित की जाएगी। इस स्पेशल ट्रेन का परिचालन 10 अक्टूबर से 28 नवंबर 2026 तक निर्धारित किया गया है।

रेलवे की प्रकाशित समय-सारणी के अनुसार पूर्णिया जंक्शन से यह ट्रेन सुबह 6 बजे रवाना होगी।

इन प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव

फिरोजपुर-पूर्णिया स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में मकऊ, लोहियां खास, नकोदर, फिल्लौर, ढंढारी कलां, चंडीगढ़, अंबाला कैंट, यमुनानगर-जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, मानसी, नवगछिया और कटिहार स्टेशनों पर रुकेगी।

शाहपुर पटोरी के यात्रियों को इस ट्रेन के जरिए पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार के कई प्रमुख शहरों तक सीधी रेल कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी।

त्योहारों के मौसम में दूसरे राज्यों में रह रहे लोगों को अपने घर लौटने में यह स्पेशल ट्रेन काफी मददगार साबित होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button