खेल

बांग्लादेश के स्पिनर एलिस अल इस्लाम पर अवैध गेंदबाजी एक्शन के लिए मामला दर्ज

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर (भाषा) बांग्लादेश के ऑफ स्पिनर एलिस अल इस्लाम को बुधवार को शारजाह में अफगानिस्तान के खिलाफ त्रिकोणीय एकदिवसीय श्रृंखला मैच के बाद संदिग्ध अवैध गेंदबाजी एक्शन के लिए रिपोर्ट किया गया है।

एलिस ने मैच में बांग्लादेश के लिए अपना वनडे डेब्यू किया, जिसमें उन्होंने 8.3 ओवर में 47 रन दिए। आईसीसी की वेबसाइट के अनुसार 29 साल के इस खिलाड़ी ने इससे पहले इस महीने श्रीलंका के खिलाफ बांग्लादेश के एशियाई खेलों के मैच के दौरान पहली टी20 अंतरराष्ट्रीय कैप हासिल की थी।

मैच अधिकारियों की रिपोर्ट के अनुसार, अफगानिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश की हार के बाद एलिस के गेंदबाजी एक्शन की वैधता पर चिंता जताई गई थी। ऑफ स्पिनर को अब आईसीसी से मान्यता प्राप्त परीक्षण केंद्र में आईसीसी के अवैध गेंदबाजी एक्शन नियमों के अनुसार स्वतंत्र मूल्यांकन से गुजरना होगा।

बांग्लादेश को त्रिकोणीय श्रृंखला में निराशाजनक प्रदर्शन का सामना करना पड़ा है और उसे जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के खिलाफ अपने दोनों मैच हार का सामना करना पड़ा है। दोनों टीमें अब 23 अक्टूबर को फाइनल में आमने-सामने होंगी।

गेंदबाजों को गेंद पहुंचाते समय कोहनी के 15 डिग्री तक विस्तार की अनुमति है। एलिस को अंतरराष्ट्रीय मैचों में गेंदबाजी जारी रखने की अनुमति है जब तक कि उनके स्वतंत्र मूल्यांकन के परिणाम ज्ञात नहीं हो जाते।

यह पहली बार नहीं है जब ऑफ स्पिनर को संदिग्ध अवैध गेंदबाजी एक्शन के लिए रिपोर्ट किया गया है। 2019 में, बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) में अपने टी20 डेब्यू पर हैट्रिक का दावा करने के बाद एलिस जांच के दायरे में आ गए।

इसके बाद उन्होंने उसी साल अक्टूबर में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) द्वारा आयोजित घरेलू गेंदबाजी मूल्यांकन पास किया। एलिस को पिछले साल बीपीएल के दौरान फिर से रिपोर्ट किया गया था, लेकिन बीसीबी द्वारा आयोजित एक और गेंदबाजी एक्शन टेस्ट पास कर लिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button