पुलिस अधीक्षक ने गोराबाजार चौकी प्रभारी अमित कुमार पांडेय को रजागंज चौकी इंचार्ज बनाया है।
इसके अलावा शहर कोतवाली के रजदेपुर चौकी प्रभारी सुनील कुमार शर्मा को गोराबाजार का चौकी इंचार्ज नियुक्त किया गया है , वही मरदह थाना के उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह को जमानियां कोतवाली के देवरिया चौकी प्रभारी बनाया है।
इसके साथ ही सदर कोतवाली के उपनिरीक्षक फूलचंद पांडेय को खानपुर थाना के सिधौना का चौकी प्रभारी बनाया है।