उत्तर प्रदेश

10वीं सीबीएसई में सौम्या ने लहराया अपना परचम ।

परिजनों सहित जनपद का बढ़ाया मान ।

 

गाजीपुर।

चिन्मय भारत एकेडमी के प्रबंधक पंकज राय की पुत्री सौम्या श्री ने सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में हासिल किया 95.8% अंक सौम्या ने सभी विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आज घोषित हुए दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में 95.8% अंक प्राप्त कर विद्यालय तथा माता-पिता का नाम रौशन किया।

वहीं आयुषी राज ने 92.2% अंक अर्जित किया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहने पर सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रसन्नता व्यक्त की।

एकेडमी के संस्थापक दिनेश राय ने सभी विद्यार्थियों को उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

प्रबंधक पंकज राय ने भी सभी सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि चिन्मय भारत एकेडमी के बच्चों ने न सिर्फ शिक्षा बल्कि खेलकूद सहित अन्य क्षेत्रों में भी हमेशा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button