बिहारराज्य

Bihar Weather Update: विदाई से पहले फिर एक्टिव हुआ मानसून, किशनगंज समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

बिहार में मौसम आज से करवट लेगा। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से मंगलवार से राज्य में वज्रपात, मेघ गर्जन के साथ कई जिलों में भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, मंगलवार को प्रदेश के तीन जिलों के बांका, जमुई और किशनगंज में भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है। बुधवार को वर्षा का दायरा बढ़ने के साथ 12 जिलों में झमाझम वर्षा की संभावना है।

बुधवार को अररिया, भागलपुर, जहानाबाद, कटिहार, खगड़िया, किशनगंज, लखीसराय, मधेपुरा, मुंगेर, पूर्णिया, सहरसा और शेखपुरा में भारी वर्षा की संभावना है।

वहीं, 25 सितंबर को पटना सहित अरवल, भोजपुर, बक्सर, जहानाबाद, नालंदा में भारी वर्षा की चेतावनी है। मंगलवार को बादलों की आवाजाही बढ़ने के साथ मौसम को तेवर बदलने के संकेत हैं।

तेज हवा और बिजली गिरने की संभावना

बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र मंगलवार से बुधवार के बीच गहरे दबाव के रूप में बदलेगा। इसके चलते बिहार में वर्षा और वज्रपात की गतिविधियां तेज होने की संभावना है।

मंगलवार को उत्तर पूर्व, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण मध्य और दक्षिण पूर्व बिहार के कई जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात की स्थिति बन सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा और आंधी चलने की भी संभावना है।

ऐसे में खुले स्थानों पर रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। सोमवार को पटना सहित कई जिलों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ उमस का प्रभाव बना रहा।

औरंगाबाद में सबसे अधिका बारिश

बिहार के 12 जिलों में हल्की वर्षा दर्ज की गई। औरंगाबाद में 50.2 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई। सोमवार को पटना सहित 17 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

पटना का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस एवं 36.6 डिग्री सेल्सियस के साथ कैमूर में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। किशनगंज में 68 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा दर्ज की गई।

इन स्थानों पर दर्ज हुई वर्षा

नालंदा के हरनौत में 41.8 मिमी, खगड़िया के बेलदौर में 37.8 मिमी, नालंदा के सरमेरा में 32.2 मिमी, अररिया में 33 मिमी, पटना के बेलछी में 27.2 मिमी, मुजफ्फरपुर के बोचहा में 24.2 मिमी, बांका के बौसी में 24.2 मिमी, अररिया में नरपतगंज में 21.4 मिमी, पूर्णिया के श्रीनगर में 19.2 मिमी, बेगूसराय के नवाकोठी में 18 मिमी, सुपौल के पिपरा में 14.2 मिमी, बांका के बेल्हर में 13.8 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा भागलपुर, समस्तीपुर, मुंगेर और लखीसराय में आंशिक से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

प्रमुख जगहों पर दर्ज तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम
पटना 34.0 27.2
गयाजी 33.0 24.6
भागलपुर 33.2 26.7
मुजफ्फरपुर 31.4 25.7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button