उत्तर प्रदेशराज्य

UP Weather: यूपी में बारिश का फिर हो रहा यूटर्न, मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी की चेतावनी!

उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने जा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, 24 सितंबर को प्रदेश के कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही के साथ झमाझम बारिश, तेज झोंकेदार हवा और बिजली गिरने की संभावना है. मौसम विभाग ने पूर्वांचल और मध्य यूपी के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर सतर्कता बरतने की सलाह दी है. अगर आप भी 24 सितंबर को सफर करने या किसी जरूरी काम से बाहर निकलने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके बेहद काम की है.

कैसा रहेगा 24 सितंबर का मौसम?

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, 24 सितंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश या बौछारें पड़ने के आसार हैं. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी अनेक जगहों पर मेघगर्जन और वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान 30 से 40 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है जो बढ़कर 50 किमी/घंटे तक पहुंच सकती हैं.

किन-किन जिलों में है भारी बारिश का अलर्ट?

24 सितंबर को पूर्वी यूपी और पूर्वांचल के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इनमें प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर (भदोही), जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर और अंबेडकर नगर जैसे जिले शामिल हैं.

तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने का अलर्ट

भारी बारिश के साथ-साथ 30 से 50 किमी/घंटे की गति से चलने वाली झोंकेदार हवाओं और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा इन जिलों में सबसे ज्यादा रहेगा.

बुंदेलखंड व आसपास: बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, फतेहपुर, हमीरपुर, महोबा.

सेंट्रल यूपी व अवध क्षेत्र: लखनऊ, उन्नाव, कानपुर नगर, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या.

पूर्वी व तराई क्षेत्र: गोंडा, प्रतापगढ़, जौनपुर, वाराणसी, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थ नगर, कुशीनगर.

सुरक्षा और बचाव की सलाह

मौसम विभाग ने खराब मौसम को देखते हुए आम जनता और किसानों के लिए जरूरी दिशानिर्देश जारी किए हैं.

बिजली चमकने पर सावधानी: खुले मैदान में रहने से बचें और ऊंचे पेड़ों या लोहे के खंभों के नीचे आश्रय न लें.

यातायात पर असर: जलभराव और कम दृश्यता के कारण सड़कों पर वाहन सावधानी से चलाएं.

किसानों के लिए सलाह: फसलों (धान, मक्का, सब्जी, गन्ना) के खेतों से अतिरिक्त पानी निकालने के लिए नालियों की व्यवस्था दुरुस्त रखें. भारी बारिश के दौरान सिंचाई व कीटनाशकों का छिड़काव न करें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button