मनोरंजन

अभिनेत्री कोयल मलिक ने भाजपा में शामिल होने के कुछ घंटे बाद राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया

कोयल मलिक के नाम से मशहूर बंगाली फिल्म अभिनेत्री रुक्मिणी मलिक ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य की मौजूदगी में आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया।

पार्टी द्वारा उन्हें चुनाव मैदान में उतारने के एक दिन बाद वह सोमवार को यहां भाजपा के राज्य मुख्यालय में भाजपा में शामिल हो गईं।

दिग्गज बंगाली फिल्म अभिनेता रंजीत मलिक की बेटी ने छह अप्रैल से 16 जुलाई तक तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद के रूप में काम किया था। विधानसभा चुनावों में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी की चुनावी हार के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।

एक अधिकारी ने बताया कि कोयल मलिक ने विधानसभा भवन में विधानसभा के प्रधान सचिव के कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया। मलिक के नामांकन पत्र दाखिल करने के समय मुख्यमंत्री अधिकारी और राज्यसभा सदस्य समिक भट्टाचार्य भी उनके साथ थे।

मलिक की जीत पर पूरा भरोसा जताते हुए मुख्यमंत्री ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ”मैं उन्हें अग्रिम बधाई देता हूं और शुभकामनाएं देता हूं। अधिकारी ने मलिक को विधानसभा में अपने कार्यालय में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की फ्रेम में बनाई गई तस्वीर भी भेंट की।

मलिक ने नामांकन पत्र दाखिल करने के समय वरिष्ठ मंत्री तापस रॉय और शंकर घोष भी वहां मौजूद थे।

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की 12 सीटों के लिए 16 अक्टूबर को मतदान होगा। पश्चिम बंगाल विधानसभा में भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button