अंतर्राष्ट्रीय
इंग्लैंड में एयरबेस के पास अचानक बढ़ी सुरक्षा, घरों को कराया गया खाली; कई लोग हिरासत में

इंग्लैंड में पुलिस ने एक अमेरिकी एयरबेस के पास कई घरों को खाली कराया है और विस्फोटक से जुड़े अपराधों के संदेह में कई लोगों को हिरासत में लिया है। ‘ग्लॉस्टरशायर’ पुलिस ने बताया कि पश्चिमी इंग्लैंड के व्हेलफोर्ड में ”कई संपत्तियों” को खाली कराया जा रहा है।
यह इलाका आरएएफ फेयरफोर्ड के पास है, जिसका इस्तेमाल अमेरिकी बलों ने ईरान के साथ युद्ध के दौरान किया था। पुलिस ने कहा कि विस्फोटक अधिनियम के तहत अपराधों के संदेह में कई लोगों को हिरासत में लिया गया है और सेना के बम निरोधक विशेषज्ञ कई वाहनों की जांच कर रहे हैं।






