अंतर्राष्ट्रीय
कनाडा भारत का रणनीतिक साझेदार हो सकता है: कनाडा के वित्त मंत्री

कनाडा के वित्त और राष्ट्रीय राजस्व मंत्री फ्रांस्वा फिलिप शैंपेन ने बृहस्पतिवार को कहा कि कनाडा भारत की ऊर्जा और खाद्य जरूरतों को पूरा करने में भारत के लिए एक रणनीतिक साझेदार हो सकता है।
शैंपेन ने टोरंटो में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ द्विपक्षीय वार्ता के दौरान यह टिप्पणी की, जहां दोनों मंत्री भारत-कनाडा आर्थिक और वित्तीय वार्ता के उद्घाटन में भाग ले रहे हैं।शैंपेन ने कहा, ‘जब ऊर्जा सुरक्षा की बात आती है, जब खाद्य सुरक्षा की बात आती है तो हम भारत के लिए एक बहुत ही रणनीतिक साझेदार हो सकते हैं।









