राजनीति

‘कपड़े उतारने की आजादी’…जेनरेशन-Z पर कंगना रणौत की टिप्पणी से मचा बवाल, प्रीति चौधरी की प्रतिक्रिया हुई वायरल

पेपर लीक के विरोध में हुए छात्र आंदोलनों में शामिल युवतियों पर BJP सांसद और अभिनेत्री कंगना रणौत की विवादित टिप्पणियों को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। वरिष्ठ पत्रकार प्रीति चौधरी ने कंगना के बयानों का तीखा जवाब देते हुए कहा कि कुछ लोगों के व्यवहार के आधार पर पूरी पीढ़ी की महिलाओं को अपमानजनक विशेषणों से नवाजना उचित नहीं है।

विवाद की शुरुआत तब हुई जब कंगना रणौत ने इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए हालिया छात्र प्रदर्शनों में शामिल कुछ युवतियों पर निशाना साधा। उन्होंने उन्हें “जेनरेशन गटर” बताते हुए “बदसूरत”, “भ्रष्ट”, “चरित्रहीन”, “पढ़ाई में कमजोर”, “माता-पिता पर निर्भर” तथा “नशे और शराब में लिप्त” जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया।

इन टिप्पणियों के बाद सोशल मीडिया पर उनकी व्यापक आलोचना हुई और कई लोगों ने इसे महिलाओं के प्रति अपमानजनक और सामान्यीकरण करने वाला बताया। अपने वीडियो शो ‘प्रीतिज़ टेक’ में प्रीति चौधरी ने कहा कि यदि किसी प्रदर्शन के दौरान किसी व्यक्ति ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है या अनुचित व्यवहार किया है तो उसकी आलोचना की जानी चाहिए, लेकिन इसके आधार पर पूरी पीढ़ी की महिलाओं को कटघरे में खड़ा नहीं किया जा सकता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button