उत्तर प्रदेशराज्य

गंगा एक्सप्रेसवे पर चलती फॉर्च्यूनर का अचानक फटा टायर, पोल से टकराई कार… बाल-बाल बचे विधायक चंद्रपाल लोधी

गंगा एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर का अचानक टायर फटा, जिससे बड़ा हादसा हो गया. कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पोल से टकरा गई.  हादसे के दौरान कार में बुलंदशहर की डिबाई से बीजेपी विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी  सवार थे. इस हादसे में बीजेपी विधायक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों घायलों का हापुड़ के निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. यह हादसा बुलंदशहर की स्याना कोतवाली क्षेत्र के पोटा कबूलपुर गांव के पास गंगा एक्सप्रेस वे पर हुआ है.

टायर फटने से कार हुई अनियंत्रित

गंगा एक्सप्रेसवे पर फॉर्च्यूनर कार तेजी से जा रही थी. इसी दौरान अचानक कार का टायर फट गया. टायर फटने के बाद कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे पोल से टकरा गई.

हादसे में विधायक समेत दो घायल

हादसे में बुलंदशहर की डिबाई से बीजेपी विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी समेत दो लोग घायल हुए हैं. हादसे के बाद दोनों को इलाज के लिए हापुड़ के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

पोटा कबूलपुर गांव के पास हादसा

यह हादसा बुलंदशहर की स्याना कोतवाली क्षेत्र में पोटा कबूलपुर गांव के पास गंगा एक्सप्रेस वे पर हुआ है. सफर के दौरान अचानक गाड़ी का एक टायर फट गया. टायर फटने की वजह से कार पूरी तरह से बेकाबू हो गई और अनियंत्रित होकर सीधे एक पोल से जाकर टकरा गई. पोल से टकराने के कारण गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचा हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button