राष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर आतंकी हमला: हमलावरों की तलाश जारी, सीएम ने मृतकों के परिजनों को दी अनुग्रह राशि का ऐलान

कुलगाम जिले में एक दिन पहले दो प्रवासी मजदूरों की हत्या करने वाले हमलावरों का पता लगाने के लिए सुरक्षा बलों ने शनिवार को तलाशी अभियान तेज कर दिया जबकि सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस और विपक्षी पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने घटना की गहन जांच की मांग की है।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने यहां पुलिस प्रमुख और अन्य के साथ एक उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने सुरक्षा बलों को आतंकवादियों को बेअसर करने के लिए सटीक और उच्च प्रभाव वाले अभियानों को तेज करने का निर्देश दिया।

सिन्हा ने सभी उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया कि वे प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा के लिए स्थापित मानक संचालन प्रक्रियाओं की व्यापक समीक्षा करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button