
आम आदमी पार्टी (आप) के नेता स्कूली छात्राओं के लिए 1.30 लाख साइकिलों की खरीद में कथित अनियमितताओं को लेकर शिक्षा मंत्री आशीष सूद के इस्तीफे की मांग करते हुए सोमवार को दिल्ली विधानसभा पहुंचे। दिल्ली सरकार ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सीवीसी के दिशानिर्देशों और वित्तीय प्रक्रियाओं के अनुसार पारदर्शी खुली निविदा के माध्यम से खरीद की गई थी।
दिल्ली आप अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज के नेतृत्व में पार्टी के विधायकों ने दावा किया कि उन्होंने बाजार से एक ही साइकिल मॉडल को करीब 4,200 रुपये में खरीदा जबकि सरकार ने 6,957 रुपये प्रति साइकिल का भुगतान किया।90 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाते हुए भारद्वाज ने कहा कि आप नेताओं द्वारा खरीदी गई साइकिलें छात्राओं को वितरित की जा रही साइकिलों के समान हैं।
उन्होंने कहा, ‘हमने जो साइकिलें खरीदी हैं और जो सरकार छात्राओं को दे रही हैं, वे दोनों बोनफायर मॉडल की हैं, लेकिन सरकार उन पर ‘स्काइलर’ लिखा हुआ वितरित कर रही है।









