पंजाब

नियमितीकरण नहीं हुआ तो विधानसभा सत्र का घेराव करेंगे PUNBUS कर्मी, पंजाब सरकार को दी चेतावनी

पंजाब रोडवेज पनबस वर्कर यूनियन ने गुरुवार को चंडीगढ़ में आयोजित प्रेसवार्ता में पंजाब सरकार को चेतावनी दी कि यदि कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को नियमित और आउटसोर्स कर्मचारियों को कॉन्ट्रैक्ट आधार पर समायोजित नहीं किया गया तो यूनियन आगामी विधानसभा सत्र का घेराव करेगी।

यूनियन अध्यक्ष हरमिंदर सिंह और सचिव लखविंदर सिंह ने कहा कि कर्मचारियों के नियमितीकरण को लेकर हाईकोर्ट का फैसला भी आ चुका है। इसके बावजूद सरकार ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने कर्मचारियों से नियमितीकरण का वादा किया था, लेकिन उसे आज तक पूरा नहीं किया गया।

यूनियन नेताओं ने कहा कि वे हड़ताल नहीं करना चाहते, लेकिन सरकार की अनदेखी के कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

प्रेसवार्ता में यूनियन अध्यक्ष हरमिंदर सिंह व सचिव लखविंदर सिंह ने पंजाब रोडवेज और पनबस के बेड़े की स्थिति पर भी गंभीर सवाल उठाए। उनका आरोप है कि कई बसें स्पेयर पार्ट्स, बैटरियों और बेहतर टायरों के अभाव में चल रही हैं। कई बसों को धक्का लगाकर स्टार्ट करना पड़ता है, जिससे यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button